बॉलीवूड मे कई ऐसी फिल्मे बनी है, जो बड़ी-बड़ी चोरी और बैंक लूट जैसी कहानियो पर बनी है। आज की इस पोस्ट मे मैंने आपको ऐसी फिल्मों के नाम बताए है जो बैंक लूटने और डकैती पर बनी है(Best robbery movies of Bollywood).
तो चलिये जानते है ये फिल्मे कोनसी है-
लूट और चोरी पर बनाई गयी बॉलीवुड हिन्दी फिल्मे
फिल्म | रिलीज डेट |
---|---|
1.किक | 25 जुलाई 2014 |
2.डॉन-2 | 23 दिसंबर 2011 |
3.धूम-3 | 20 दिसंबर 2013 |
4.कांटे | 20 दिसंबर 2002 |
5.रेस -2 | 25 जुलाई 2013 |
6.जॉनी गद्दार | 28 सितंबर 2007 |
7.शालीमार | 31 दिसंबर 1978 |
8.स्पेशल 26 | 8 फरवरी 2013 |
9.गुंडे | 14 फरवरी 2014 |
10.ज्वेल थिफ | 27 अक्तूबर 1967 |
1).किक-
जुलाई 2014 मे रिलीज़ हुयी फिल्म किक (Kick) एक शानदार एडवेंचर फिल्म है, जिसमे सलमान खान ने एक डकैत (Robber) की भूमिका निभाई है।
इस फिल्म की कहानी मे देवीलाल सिंह (सलमान खान) एक बहुत बड़े डकैत है, जो बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे चुका है। और देवीलाल को पकड़ने के लिए एसीपी हिमांशु त्यागी (रणदीप हुड्डा) उसके पीछे पड़ा हुआ है। इस फिल्म मे देवीलाल काली कमाई करने वालों से उनका सारा पैसा लुटता है और उसका इस्तेमाल गरीबों की सहायता के लिए करता है।
![]() |
kick movie story in hindi and star cast |
फिल्म की स्टार कास्ट और कमाई
- सलमान खान- देवीलाल सिंह
- जैकलिन फर्नाडीज़- शाइना मेहरा
- रणदीप हुड्डा- एसीपी हिमांशु त्यागी
- नवाजूद्दीन सिद्दीकी- शिव गजरा
- मिथून चक्रबर्ती- रत्न लाल सिंह
- अर्चना पूर्ण सिंह- रति सिंह
- बजट- 140 करोड़
- कमाई- 402 करोड़
इस प्रकार किक फिल्म एक बहुत ही शानदार फिल्म है, जिसे खुद मै चार बार देख चुका है, क्योंकी इस फिल्म मे दिखाये गए स्टंट और फिल्म की स्टोरी बहुत ही मजेदार है।
2).डॉन 2-
दिसंबर 2011 मे रिलीज हुयी शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म सन 1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का ही एक अगला भाग है। इस फिल्म की पूरी कहानी बैंक डकैती पर ही बनाई गयी है।
डॉन फिल्म के बाद डॉन 2 फिल्म मे अब डॉन (एक्टर) एशिया का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा डॉन बन चुका है। और इस बार यह डॉन पहले से ज्यादा खतरनाक है, जो अपनी मंजिल के रास्ते मे आने वाली किसी भी मुश्किल को हटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटता है, फिर चाहे वो कोई भी क्यों न हो।
![]() |
Don 2 movie story and star cast in hindi |
फिल्म की स्टार कास्ट और कमाई
- शाहरुख खान- डॉन
- प्रियंका चोपड़ा- रोमा
- बूमन ईरानी- वर्धन
- लारा दत्ता- आएशा
- कुनाल कपूर- समीर
- ओम पूरी- विशाल मल्लिक
- फिल्म का बजट- 85 करोड़
- कुल कमाई- 202 करोड़
3).धूम 3-
2013 मे रिलीज हुयी यह मूवी एक एक्सन फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मे एक भारतीय(एक्टर जैकि श्रोफ) जो शिकागो मे रहता है, और वहाँ एक सर्कस चलाता है। इस सर्कस के लिए उसने बैंक से बहुत सारा लोन लिया था, जिसे वह समय पर चुका न सका और उसके सर्कस को जब्त कर लिया गया।
इसके बाद सर्कस का मालिक(जैकि श्रोफ) इस दुख के कारण खुद को गोली मार लेता है। अपने पिता के सर्कस को वापिस पाने के लिए साहिर (आमिर खान) जो की सर्कस के मालिक का बेटा होता है। वह पैसा जमा करने के लिए बेंकों से बड़ी-बड़ी चोरिया करने लगता है। और इस तरह शुरू होता है इस फिल्म मे चोर - पुलिस का खेल।
इसके बाद सर्कस का मालिक(जैकि श्रोफ) इस दुख के कारण खुद को गोली मार लेता है। अपने पिता के सर्कस को वापिस पाने के लिए साहिर (आमिर खान) जो की सर्कस के मालिक का बेटा होता है। वह पैसा जमा करने के लिए बेंकों से बड़ी-बड़ी चोरिया करने लगता है। और इस तरह शुरू होता है इस फिल्म मे चोर - पुलिस का खेल।
![]() |
Don 2 movie story and star cast in hindi |
फिल्म की स्टार कास्ट और कमाई
4).कांटे-
2002 मेरिलीज हुयी यह फिल्म 6 बैंक लुटेरो की कहानी है। फिल्म के कहानी मे मेजर(अमिताभ बच्चन)
जेल से सजा काटने के बाद एक बड़ी बैंक लूट की योजना बनाते है, जिसके लिए उसे एक बड़ी टीम की जरूरत होती है।
आगे की कहानी मे मेजर(अमिताभ) की मुलाक़ात होती है, 5 ऐसे व्यक्तियों से जिनमे से कोई चोर कोई ड्रग का नशेड़ी तो कोई पुलिस वाला है। इन्हे पांचों के साथ मिलकर मेजर बैंक लूटने की योजना बनाता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
- अमिताभ बच्चन (मेजर)
- सुनील शेट्टी
- संजय दत्त
- महेश माजरेकर
- मलाइका अरोरा
- शिल्पा शेट्टी
- लकी अली
- कुमार गौरव आदि।
5).रेस 2-
2013 मे रिलीज हुयी एक्सन से भरी फिल्म है। फिल्म की कहानी मे रणवीर सिंह (सैफ अली खान) की गर्लफ्रेंड सोनिया (बिपाशा बासु) की हत्या हो जाता है, जिसके बाद रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के हत्यारे को ढूंढने के लिए टर्की मे जाता है।
टर्की मे रणवीर की मुलाक़ात होती है अरमान मालिक(जॉन अब्राहम) से जो की एक बहुत बड़ा अमीर आदमी है और जिसे पैसे से बहुत प्यार है और इसके पास करोड़ो की जायदात भी है। वास्तव मे अरमान ही रणवीर के गर्लफ्रेंड का हत्यारा होता है जिसे रणवीर पहले जान नहीं पाता।
जब रणवीर को पता चलता है की अरमान ही उसकी गर्लफ्रेंड का हत्यारा है, तो रणवीर उससे बदला लेने के लिए उसकी सारी संपत्ति हड़पने की योजना बनाता है और उसे बर्बाद करना चाहता है।
फिल्म की स्टार कास्ट और कमाई
- सैफ अली खान (रणवीर सिंह)
- जॉन अब्राहम (अरमान मलिक)
- अनिल कपूर (रॉबर्ट डी कोस्टा )
- दीपिका पादुकोण (अलीना मलिक)
- बिपाशा बासु (सोनिया)
- जैक्लीन फर्नाडीज़ (ओमीषा)
- अमीशा पटेल(चेरी)आदि ।
- फिल्म का बजट- 46 करोड़
- फिल्म की कमाई- 103 करोड़
6).जॉनी गद्दार-
2007 मे रिलीज़ हुयी यह फिल्म जुआरियो के एक ऐसे समूह की कहानी है, जो 5 करोड़ की लूट को अंजाम देने की कोशिस करते है।
इस फिल्म नील नितिन मुकेश मुख्य किरदार मे है, जो अपनी टीम के साथ 5 करोड़ की लूट की योजना बनाते है। लेकिन इस कहानी मुख्य किरदार(नील नितिन मुकेश) अंत मे अपने विचार बदल लेता है और अपनी पूरी टीम को मरकार खुद पूरे 5 करोड़ लेकर भाग जाने की योजना बना लेता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
- नील नितिन मुकेश
- धर्मेंद्र
- रिमी सेन
- ज़ाकिर हुसैन
- विनय पाठक
- दयानंद सेठी आदि
7).शालीमार-
शालीमार फिल्म 1978 मे आई एक बॉलीवुड फिल्म है, इस फिल्म मे धर्मेन्द्र, ज़ीनत अम्मान, शम्मी कपूर आदि ने अपनी शानदार भूमिका निभाई है।
शालीमार फिल्म की कहानी बहुत ही जबर्दस्त है, फिल्म की कहानी मे एस.एस. कुमार (धर्मेंद्र) एकरत्न (शालीमार) को चुराने के लिए बहुत सारी योजनाए बनाता है, और बहुत जबर्दस्त तरीके से और बहुत बड़े सुरक्षा के घेरे से उस रत्न को चुरा लेता है।
इस फिल्म की कहानी और कान्सैप्ट बहुत ही शानदार है इसे आपको जरूर देखना चाहिए।
फिल्म की स्टार कास्ट
- धर्मेंद्र (एस.एस. कुमार)
- ज़ीनत अमन (शीला एंडेर्स)
- प्रेम नाथ (राज बहादुर सिंह)
- शम्मी कपूर (डॉ. दुबारी)
- रेक्स हैरिसन (सर जॉन लोक्स्लेय) आदि ।
![]() |
Special26,jwele thief &gundey movie story |
8).स्पेशल 26
2013 मे रिलीज़ हुयी इस फिल्म मे अक्षय कुमार, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, किशोर और मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार मे है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही मजेदार है।
इस फिल्म की कहानी मे अजय(अक्षय कुमार) शर्मा (अनुपम खेर) और उनकी टीम एक नकली सीबीआई टीम बनकर अमीरों के घर पर छापा मारती है और उनका सारा रुपया पैसा लेकर फुर्र हो जाती है।
जिन लोगों के घर पर ये छापा मारा जाता है, वो इस बात की जांच भी नहीं करते की ये नकली सीबीआई वाले थे या असली, क्योंकि उनके पास सारा काला धन होता है, और सब के सामने अपना भेद खुलने के डर से वे कुछ कर भी नहीं पाते।
फिल्म की कहानी मे अजय, शर्मा और उनकी टीम केवल उन्ही लोगों के घर पर छापा मारती है जिनके पास बहुत सारा काला धन होता है, और इस कारण से उनकी टीम का झूठ भी पुलिस वालों के सामने नहीं आ पाता है। और अपनी इसी चालाकी के कारण ये टीम अपने काम को अंजाम देने मे आसानी से कामयाब हो जाती है।
इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है तो इस फिल्म को तो आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
फिल्म की स्टार कास्ट
- अक्षय कुमार (अजय सिंह)
- मनोज वाजपेयी (वसीम खान)
- काजल अग्रवाल (प्रिया)
- अनुपम खेर (पीके. शर्मा)
- जिमी शेरगिल (रणवीर सिंह)
- किशोर कदम (इकबाल) आदि।
9).गुंडे
2014 मे रिलीज़ हुयी गुंडे फिल्म मे रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार मे है। इस फिल्म की कहानी 2 गुंडों बाला और विक्रम पर आधारित है। तो चलिये जानते है, क्या है इस फिल्म की कहानी-
इस फिल्म की कहानी उस समय से शुरू होती है, जब भारत और बांग्लादेश का विभाजन हुआ था। फिल्म की कहानी मे विक्रम(रणवीर सिंह) और बाला(अर्जून कपूर) इन दोनों के सिर पर किसी बड़े का हाथ या किसी बड़े का साथ नहीं होने के कारण इन दोनों को अपनी छोटी जरूरते जैसे खाना, पानी आदि का ध्यान खुद को ही रखना पड़ता है।
ये दोनों बचपन से ही ट्रेन से कोयला चुराकर अपना पेट पालने लगते है। और धीरे-धीरे ये और बड़े काम करने लगते है और ये जैसे-जैसे बड़े होते है वैसे ही शहर के बड़े गुंडे बन जाते है। पुलिस वालों के पास इनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं रहता है, इसीलिए ये हमेशा पुलिस के हाथों से बच जाते है।
आगे की कहानी मे इन दोनों की मुलाक़ात होती है एक डांसर (प्रियंका चोपड़ा) से जिसके प्यार मे ये दोनों पड जाते है। और वही एक पुलिस वाला(इरफान खान) इन दोनों को जेल मे डालने के लिए इन दोनों के खिलाफ सुबूत इकट्ठा करने मे इन दोनों के पीछे पद जाता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
- रणवीर सिंह
- अर्जून कपूर
- प्रियंका चोपड़ा
- इरफान खान
- पंकज त्रिपाठी
- सौरभ शुक्ला
- दीपराज राणा आदि।
10).ज़्वेल थिफ़
1967 मे रिलीज़ हुयी एक एक्सन थ्रिलर फिल्म है।इस फिल्म के मुख्य किरदार मे देव आनंद, व्यजंतीमाला और अशोक कुमार हैं।
इस फिल्म की कहानी मे दो एक जैसे दिखने वाले आदमी जिसमे से एक बहुत बड़ा चोर है, जो हीरे और बहुमूल्य
रत्न लुटता है। वही दूसरा किरदार जो जो की बहुमूल्य रत्नो को जाँचने और परखने वाला बहुत बड़ा जोहरी है और एक बड़े व्यापारी के साथ काम करता है।
एक दिन चोरी करने वाला किरदार एक चोरी करता है, और उसका इल्जाम उस पर आ जाता है, जिसने चोरी नहीं की लेकिन वो उस चोर के जैसा दिखता है।
तो आगे की कहानी कुछ इस तरह से है, जिसमे दिखाया गया है की असली चोर को पकड़ने के लिए वह(चोर का हमशक्ल) क्या करता है और असली चोर को कैसे पुलिस का पकड़वाता है।